वैज्ञानिकों ने तैयार किया पहला स्वदेशी कवच, किसानों को घातक कीटनाशकों से बचाने में होगा सक्षम

देश दुनिया की खबरों से से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए पहला स्वदेशी कवच बनाया है।

रखा यह नाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बंगलूरू के स्टेम सेल बायोलॉजी, रीजेनरेटिव मेडिसिन संस्थान (इनस्टेम) और सेपियो हेल्थ प्रा. लि. के वैज्ञानिकों ने इस कपड़े को किसान कवच का नाम दिया है। यह कवच किसानों को घातक कीटनाशकों से बचाने में मदद करेगा।  इसे पहनने से किसानों के लिए कीटनाशक से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम काफी कम हो सकता है। साथ ही यह सूती कपड़े से बनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पर एक ऐसे अणु का इस्तेमाल किया है जो संपर्क में आते ही कीटनाशकों को निष्क्रिय करने में सक्षम है।

चूहों पर किया शोध

रिपोर्ट्स के मुताबिक किसान इस कपड़े को धोकर एक साल तक उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए प्रयोगशाला में जांच के समय इस कपड़े का इस्तेमाल चूहों पर किया गया। वैज्ञानिकों ने 10 चूहों पर यह शोध किया। जिसमें यह बात सामने आई कि यह न केवल तंत्रिका और मांसपेशियों की क्षति जैसे हानिकारक प्रभावों को रोक सकता है, बल्कि उन्हें मृत्यु से भी बचाने में काम आएगा।