आज 12 सितंबर 2025 है। आज राष्ट्रीय चाॅकलेट मिल्क शेक दिवस मनाया जाता है। यह दिवस दिवस चॉकलेट और आइसक्रीम प्रेमियों को एक साथ लाता है।
जानें इसके बारे में
जो दुनिया के सबसे पसंदीदा स्वादों में से एक को समर्पित है। हालाँकि साल भर में चॉकलेट से जुड़ी कई खास छुट्टियाँ होती हैं, लेकिन राष्ट्रीय चॉकलेट मिल्क शेक दिवस चॉकलेट से जुड़ी हर चीज़ का जश्न मनाता है। एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिकागो में एक वालग्रीन्स कर्मचारी ने इलेक्ट्रिक ब्लेंडर से बने चॉकलेट माल्ट में आइसक्रीम के दो स्कूप डालने का फैसला किया। इसके बाद, यह पेय पूरे अमेरिका में तेज़ी से लोकप्रिय हो गया। मिल्कशेक को हमेशा से मिल्कशेक नहीं कहा जाता था, 1950 के दशक में इन्हें फ्रॉस्टेड ड्रिंक्स, कैबिनेट्स, वेलवेट्स या फ्रैप्स कहा जाता था। इस मौके पर आप अपने चॉकलेट मिल्कशेक के ऊपर थोड़ी सी व्हीप्ड क्रीम भी डाल सकते हैं! इस मीठे व्यंजन का आनंद लें।