25 सितंबर: अंत्योदय दिवस: पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती को समर्पित, समाज के अंतिम व्यक्ति तक पंहुचे विकास

आज 25 सितंबर 2025 है। आज अंत्योदय दिवस मनाया जाता है। भारत में हर वर्ष 25 सितंबर को अंत्योदय दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारतीय जनसंघ के महान विचारक और दार्शनिक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर समर्पित है। उनका सपना था, “समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सुविधा पहुंचे।” इसी विचार को “अंत्योदय” कहा गया।

जानें खास महत्व

यह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा 2014 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर घोषित किया गया था, जिसमें अंतिम व्यक्ति के उत्थान और कल्याण पर जोर दिया गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मानना था क‍ि समाज में कोई भी व्‍यक्‍त‍ि व‍िकास में पीछे ना छूटे। आख‍िरी क्‍यक्‍त‍ि तक उत्थान हो। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के इस विजन और मिशन को सेलीब्रेट करने के ल‍िए ही 25 स‍ितंबर को भारत में अंत्‍योदय द‍िवस के रूप में मनाया जाता है। साल 2014 में पहली बार अंत्‍योदय द‍िवस मनाया गया था। साल 2014 में भारत सरकार ने पं. उपाध्याय की जयंती के मौके पर लोगों के उत्थान में उनके योगदान और सम्मान के तौर पर अंत्योदय दिवस मनाने का फैसला किया गया।