शाहरुख खान की फिल्म डंकी का बॉक्स ऑफिस पर बज रहा डंका, अब तक फिल्म ने कमाए इतने करोड़

फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। शाहरुख खान स्टारर और राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म 21 दिसम्बर को डंकी रिलीज हुई है। जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है।

फिल्म को मिल रहा फैंस का प्यार

इस फिल्म को डीसेंट ओपनिंग मिली है। फिल्म 21 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म डंकी ने ओपनिंग डे पर भारत में 29.2 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपए कमाए। तीसरे दिन यह आंकड़ा बढ़ कर 24.5 करोड़ हुआ। चौथे दिन फिल्म ने 29 करोड़ का कारोबार किया। पांचवे दिन फिल्म की कमाई 22.50 करोड़ रही। डंकी ने मंगलवार को 20 से 22 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म अब तक छह दिनों में लगभग 150 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ल्डवाइड कलेक्शन में फिल्म डंकी ने दुनियाभर में 200 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।