अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। चंडीगढ़ एमेच्योर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की ओर से 10 अप्रैल 2022 को एसडी कॉलेज-32 के ऑडिटोरियम में मिस्टर चंडीगढ़ बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई।

अल्मोड़ा के शुभम ने जीता मेडल-
इस प्रतियोगिता में अल्मोड़ा जिले के शुभम मेहरा ने मिस्टर नाॅर्थ इंडिया में ब्रांज मेडल ( कांस्य पदक ) जीता है। शुभम ने उत्तराखण्ड की टीम से इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। अल्मोड़ा निवासी शुभम मेहरा अल्मोड़ा जिले में रघुनाथ सिटी माल में जिम का संचालन भी करते हैं। इस प्रतियोगिता से पहले भी शुभम ने अन्य प्रतियोगिता में मेडल जीते हैं।
चंडीगढ़ में आयोजित हुई प्रतियोगिता-
इस प्रतियोगिता में अन्य राज्यों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में 200 से अधिक एथलीटों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 33वीं सीनियर मिस्टर चंडीगढ़ और 30वीं जूनियर मिस्टर चंडीगढ़ के साथ छटी वुमंस फिटनेस और 8वीं मेन फिजिक्स ओपन वेट चैंपियनशिप के मुकाबले आयोजित किए गए। जिसमें सीनियर मिस्टर चंडीगढ़ के लिए भार वर्ग 55 किग्रा, 60 किग्रा, 65 किग्रा, 70 किग्रा, 75 किग्रा, 80 किग्रा, 85 किग्रा, 90 किग्रा, 100 किग्रा, 100 किग्रा से ऊपर वालों ने कंपीटीशन में हिस्सा लिया। वही जूनियर मिस्टर चंडीगढ़ के लिए वजन श्रेणियां 55 किलोग्राम से कम, 60 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 70 किलोग्राम, 75 किलोग्राम, 80 किलोग्राम और 80 किलोग्राम से अधिक के रहें। इसके अलावा छठी वुमंस फिटनेस और 8वीं मेन फिजिक्स ओपन वेट चैंपियनशिप ओपन वर्ग में खेली गई।
खेल प्रेमियों ने दी बधाई:
शुभम के मेडल जीतने पर सभासद दीप्ति सोनकर, सुमित सोनकर, प्रियांश, लोकेश बिष्ट, दीपक साह, कमल बिष्ट, अमित, मोहित धर्मसत्तू, सागर कुमार, कौशल बिष्ट, भूमित, विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा, विक्टोरिया गोल्डन परिवार अल्मोड़ा के समस्त सदस्यों सहित अल्मोड़ा के सभी खेल प्रेमियों ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताई और बधाई दी है।