सितारगंज: संदिग्ध परिस्थितियों में नशामुक्ति केंद्र में हुई युवक की मौत

यहां नशामुक्ति केंद्र में भर्ती एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर सामने आई है । मृतक के परजनों ने हत्या का आरोप लगाया है ।

जानें पूरा मामला

जानकारी के अनुसार घटना सितारगंज की है ।
चकरपुर निवासी पूर्व सैनिक एवं व्यापारी लक्ष्मी दत्त कापड़ी ने अपने 28 वर्षीय पुत्र सूरज कापड़ी को 15 मई की देर शाम सितारगंज के एक नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। शनिवार की दोपहर करीब 1:30 बजे उन्हें फोन आया कि उनके बेटे सूरज को उल्टी हो रही है। और उसे पीलीभीत ले जाया जा रहा है। इसके बाद शाम करीब चार बजे एक एंबुलेंस में नशामुक्ति केंद्र के दो युवक उनके घर सूरज का शव लेकर पहुंचे जिन्होंने उन्हें बताया कि पीलीभीत अस्पताल में इलाज के दौरान सूरज की मृत्यु हो गई। इसके बाद वे शव छोड़कर चले गए।

शव को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया

उपनिरीक्षक कैलाश देव ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया।रविवार को चिकित्सक डॉ. प्रदीप चौधरी एवं डॉ.अमित बंसल के पैनल से शव पोस्टमार्टम कराया गया।

घर में मचा कोहराम

बेटे के शव के घर पहुंचते ही पिता लक्ष्मी दत्त कापड़ी, मां आनंदी देवी, पत्नी महिमा और बहनों का व  रिश्तेदारों का रो -रो कर बुरा हाल है । बाद में युवक का बनबसा स्थित शारदा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

परीजनो ने लगाया हत्या का आरोप

वहीं  परिजनों ने नशामुक्ति केंद्र संचालक पर पिटाई कर उनके बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले को लेकर सितारगंज पुलिस को तहरीर सौंपी है।