एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला रिएलिटी शो स्मार्ट जोड़ी का फाइनल मुकाबला हो गया है। स्मार्ट जोड़ी शो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
स्मार्ट जोड़ी विनर-
अब ‘स्मार्ट जोड़ी’ को अपना विनर मिल गया है। इस शो की ट्रॉफी टीवी की पॉपुलर जोड़ी अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने अपने नाम की। ट्रॉफी के अलावा, विनर्स को 25 लाख रुपए मिले। इस शो में न्यूली वेडेड कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन, गौरव तनेजा और रितु तनेजा,अर्जुन बिजलानी- नेहा बिजलानी, ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट, भाग्यश्री-हिमालय दासानी, नताल्या इलीना -राहुल महाजन, अंकित तिवारी-पल्लवी शुक्ला, क्रिकेटर क्रिस श्रीकांत और विद्या श्रीकांत जैसी रियल लाइफ जोड़ियां बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं।