पिथौरागढ़: एलएसएम कैंपस में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालयी टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित हुई।
प्रतियोगिता का आयोजन
इस प्रतियोगिता में लोहाघाट, अल्मोडा, नारायणनगर व एलएसएम कैंपस की महिला व पुरुष टीमों ने हिस्सा लिया। जानकारी के अनुसार जिसमें गुरुवार को टेबल टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष एकल वर्ग में लोहाघाट महाविद्यालय के सचिन बोहरा ने पहला और लक्ष्मण सिंह महर परिसर के दीपक सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
📌📌महिला एकल प्रतिस्पर्धा में एसएसजे विवि की जिज्ञासा बिष्ट व एलएसएम कैंपस की लीला लवली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
📌📌महिला टीम में अल्मोड़ा विश्वविद्यालय परिसर को पहला और लक्ष्मण सिंह महर परिसर को दूसरा स्थान प्राप्त किया।
रहें मौजूद
इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के क्रीडा प्रभारी लियाकत अली,डीएसडब्ल्यू डॉ.डीके उपाध्याय,आयोजक सचिव डॉ.जगदीश सिंह बिष्ट,डॉ.कमलेश कुमार भाकुनी,डॉ.योगेश चंद्र जोशी,डॉ.दिनेश चंद्र पंत,डॉ.अर्जुन सिंह जगेडा,दिनेश जोशी मौजूद रहे।