अल्मोड़ा के सोमेश्वर से जुड़ी खबर है। सोमेश्वर के सोमनाथ महादेव मंदिर, रामलीला मैदान में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद देवी भागवत महापुराण एवं शतचंडी महायज्ञ का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ ।
सैकड़ों महिलाओं ने सोमनाथ मंदिर से ब्रह्म कपाली और बाजार में हर हर महादेव के उद्घोष के साथ निकली यात्रा
सोमनाथ महादेव मंदिर, रामलीला मैदान में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद देवी भागवत महापुराण एवं शतचंडी महायज्ञ का शुक्रवार को शुभारम्भ हुआ। कथा से पूर्व क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने सोमनाथ मंदिर से ब्रह्म कपाली और बाजार में हर हर महादेव के उदघोष के साथ कलश यात्रा निकाली । बाद में कलश यात्रा दर्जनों वाहनों से 50 किमी दूर बागनाथ मंदिर और सरयू गोमती नदी के संगम में पहुंची।
देवी भगवती की महिमा से जुड़े प्रसंगों का विस्तार पूर्वक वाचन किया गया
प्रथम दिवस की कथा का वाचन करते हुए यज्ञाचार्य पंडित देवकी नंदन पांडे ने देवी भगवती की महिमा से जुड़े प्रसंगों का विस्तार पूर्वक वाचन किया। कथा सुनने सोमेश्वर, चनौदा, लोद घाटी, रनमन, मनसारी नाला क्षेत्र के दर्जन अगला गांवों से श्रद्धालु सोमनाथ मंदिर पहुंचे। लोगों ने बताया बोरो घाटी में इतना भव्य धार्मिक आयोजन पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम के आयोजक और यजमान गुरूड़ा निवासी लाल सिंह बोरा हैं। इस भव्य आयोजन में दिगंबर पूर्णम गिरी महाराज, व्यास केवलानंद जोशी सहित विभिन्न शहरों से साधु संत भी शिरकत कर रहे हैं ।