उत्तराखंड‌ की बेटियों को खास तोहफा, यहां बनेगा प्रदेश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, जारी हुआ शासनादेश

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की महिला खिलाडियों को सरकार ने बड़ी सौगात दी है।

महिला खिलाडियों को सरकार का तोहफा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चंपावत के लोहाघाट में प्रदेश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए सरकार ने शासनादेश जारी कर दिया है। इस कॉलेज का संचालन शुरू होने के बाद प्रदेश की लड़कियों को पढ़ाई के साथ-साथ अपने खेल कौशल को निखारने में मदद मिलेगी। इससे पूर्व एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने इस कॉलेज के निर्माण की घोषणा की थी। जिस पर खेल मंत्री रेखा आर्य ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है और महिला खिलाडियों को बधाई दी है।