स्पोट्स जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने पावो नूरमी खेलों में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड-
नीरज चोपड़ा ने 89.03 मीटर भाला फेंककर एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। नीरज ने फिनलैंड में पावो नुरमी गेम्स में मंगलवार को अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। चोपड़ा ने खेल के दौरान यहां 89.30 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो का प्रदर्शन किया। इसके साथ उन्होंने अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार कर रजत पदक जीत लिया। इससे पहले, नीरज ने टोक्यो ओलिंपिक के दौरान 87.58 मीटर का थ्रो कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।