Sports News: ‘स्पिन के किंग’ रविचंद्रन अश्विन ने पहले इंटरनेशनल और अब IPL को कहा अलविदा, जानें भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे बॉलर का शानदार क्रिकेट करियर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए ‌है। क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारतीय टीम के स्टार स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अब आईपीएल से भी संन्यास का ऐलान किया है।

की यह घोषणा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल करियर से संन्यास की घोषणा की है। हाल ही में उनके आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स को छोड़ने को लेकर विवाद चल रहा थी. इसी बीच रविंचद्नन अश्विन ने आईपीएल से संन्यास की घोषणा से सबको हैरान कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्विटर पर अपने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए अश्विन ने कहा, “खास दिन और इसलिए एक खास शुरुआत‌। कहते हैं हर अंत की एक नई शुरुआत होती है‌। एक आईपीएल क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज समाप्त हो रहा है, लेकिन विभिन्न लीगों में खेलने के एक अन्वेषक के रूप में मेरा समय आज से शुरू हो रहा है। आगे कहा कि मैं सभी फ्रेंचाइजी को वर्षों से मिली शानदार यादों और रिश्तों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूँ, और सबसे महत्वपूर्ण बात आईपीएल और बीसीसीआई ने अब तक मुझे जो कुछ भी दिया है, उसके लिए शुक्रिया। आगे जो भी है, उसका आनंद लेने और उसका पूरा लाभ उठाने के लिए तत्पर हूँ #क्रिकेटफॉरलाइफ”।

शानदार क्रिकेट करियर

रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2010 में आर अश्विन ने टीम इंडिया के लिए वनडे इंटरनेशनल में अपना डेब्यू किया था। अपना पहला मैच अश्विन ने ट्राई सीरीज के दौरान श्रीलंका के खिलाफ खेला। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 106 मैचों में 537 विकेट हासिल किए। उनके नाम 37 फाइव विकेट हॉल हैं और 8 बार उन्होंने मैच में 10 विकेट लिए। अश्विन ने 156 वनडे विकेट भी हासिल किए। टी-20 में अश्विन ने 72 विकेट चटकाए। अश्विन ने बतौर बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में 3503 रन बनाए और उन्होंने कुल 6 टेस्ट शतक लगाए। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम कुल 8 शतक रहे। उन्होंने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 287 मैच खेले और 765 विकेट लिए। अश्विन भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अश्विन महान स्पिनरों में गिने जाते हैं। इसके अलावा अश्विन ने साल 2009 में आईपीएल का सफर शुरू किया था, जो साल 2025 तक चला। अंतिम बार वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इसी साल खेले थे। इस मेगा लीग में उनका करियर काफी अच्छा रहा है। आईपीएल में अश्विन ने कुल 221 मुकाबले खेलकर 187 विकेट हासिल किये। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/34 रनों का रहा है। वहीं 211 मैचों की 34 पारियों में 118 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने 833 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 50 रनों का रहा है।

चेन्नई में हुआ जन्म

रविचंद्रन अश्विन का जन्म 17 सितंबर 1986 को चेन्नई के मायलापुर में हुआ। उनके पिता रविचंद्रन खुद एक क्लब क्रिकेटर और तेज गेंदबाज थे। उन्होंने चेन्नई से स्कूली शिक्षा पूरी की और फिर एसएसएन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से IT में ग्रेजुएशन किया, लेकिन उन्होंने इंजीनियरिंग को अलविदा कह क्रिकेट को अपना सपना बनाया। रवि अश्विन की गिनती सबसे पढ़े-लिखे क्रिकेटरों में होती है।