हाॅकी टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता एशिया कप 2023 का खिताब, जश्न का माहौल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। स्पोर्ट्स जगत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। हाॅकी के मैदान से खुश कर देने वाली खबर सामने आई है।

भारत का शानदार प्रदर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाॅकी टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया है। यह टूर्नामेंट ओमान में खेला गया। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2023 का खिताब जीत लिया है। यहां भारत ने पेनल्टी शूटआउट में पहला मैंस हॉकी 5 S एशिया कप 2023 का खिताब जीता। भारत और पाकिस्तान के बीच पूरे मुकाबले में जबरदस्त टक्कर चली। जिसमें हाफ टाइम तक पाकिस्तान की टीम 3-2 से आगे थी, मगर इसके बाद भारतीय टीम ने जोरदार वापसी की और स्कोर फुल टाइम तक स्कोर 4-4 से बराबर किया। शूटआउट में भारत के मनिन्दर सिंह और गुरजोत सिंह ने गोल दागे, जबकि गोलकीपर सूरज काकेरा ने पाकिस्तान की दोनों कोशिशों को नाकाम कर दिया। जिस पर हॉकी इंडिया ने विनिंग टीम के हर प्लेयर के लिए 2 लाख रुपये और हर एक सपोर्ट स्टाफ के लिए एक लाख रुपये की घोषणा की है। भारत की जीत पर भारत में जश्न का माहौल बना हुआ है।