हल्द्वानी: एसएसपी मीणा की सख्ती लाई रंग, हल्द्वानी पुलिस ने 10 घंटे में मन्दिर चोरी का किया खुलासा

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में दिनांक 16.04.2025 की रात श्री संकट मोचन हनुमान मन्दिर के निकट कोतवाली परिसर के पास से अज्ञात चोर द्वारा श्री संकट मोचन मन्दिर का दरवाजा तोड़कर श्री गणेश जी मूर्ति, शिवलिंग व शिव परिवार, 03 बडे दीपक, एक बडा लोटा, एक छोटा लोटा तांबा, एक नटवर महाराज दो सिहासन पीतल के, एक बडी व छोटी परात तांबे की, एक गोलज्यू महाराज की मूर्ति, एक गदा पीतल व 2000रूपये नगद चोरी किये गये। इस संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में वादी भावेश जोशी ने आज दिनाँक 17/04/2025 को
एफआईआर न० 114/2025 धारा 305 (ए) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मामले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु एसपी सिटी हल्द्वानी को निर्देशित किया। जिसके बाद पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी, CCTV अवलोकन व अथक प्रयास से आज दिनांक 17.04.2025 को प्रेम टाकिज के सामने निर्माणाधीन विल्डिंग के अन्दर  हल्द्वानी से अभियुक्त रिजवान पुत्र इस्तियाक निवासी वार्ड न0 14 जवाहरनगर थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 21 वर्ष को चोरी के समस्त माल सहित गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से संबंधित चोरी माल बरामद किया गया है। अभियुक्त को मा०न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

अभियुक्त से बरामद माल‌

1- एक पीलीधातु की गणेश मूर्ति ,
2- शिवलिंग मय त्रिशूल पीलीधातु,
3-एक बडा दिया तांबा,
4-एक छोटा दिया तांबा
5-एक बडा लोटा तांबा,
6-एक छोटा लोटा पीलीधातु,
7-एक बडी परात तांबा,
8-एक छोटी परात तांबा,
9-एक छोटी मूर्ति गोलज्यू महाराज पीलीधातु,
10-एक गदा पीलीधातु,
11-एक सिंहासन बडा पीलीधातु,
12-एक सिंहासन छोटा पीलीधातु,
13-एक दिया छोटा पीलीधातु,
14-एक नाग की मूर्ति पीलीधातु,
15-एक बांसुरी पीलीधातु,
16-एक छोटी नन्दी बैल की मूर्ति पीलीधातु,
17- एक नटराज की मूर्ति पीलीधातु,
18- 1500/- रू0 नगद 

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

1- एफआईआर न0 232/17 धारा 379/411 भादवि  – चालानी थाना हल्द्वानी 
2-एफआईआर न0 196/18 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट – चालान थाना हल्द्वानी
3-एफआईआर न0 340/18 धारा 60 आ0 अधिनियम  – चालानी थाना हल्द्वानी
4- एफआईआर न0 563/20 धारा 379/411 भादवि   – चालानी थाना हल्द्वानी
5- एफआईआर न0 304/21 धारा 401 भादवि – चालानी थाना हल्द्वानी
6-एफआईआर न0 148/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट – चालानी थाना हल्द्वानी
7-एफआईआर न0 356/22 धारा 379/411 भादवि – चालानी थाना हल्द्वानी
8- एफआईआर न0 104/23 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट – चालानी थाना हल्द्वानी
9- एफआईआर न0 -498/23 धारा 401 भादवि – चालानी थाना हल्द्वानी
10- एफआईआर न0 91/24 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट – चालानी थाना हल्द्वानी
11- एफआईआर न0 114/2025 धारा 305(ए) बीएनएस – चालानी थाना हल्द्वानी 

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1. व0उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद  कोतवाली हल्द्वानी
2- उ0नि0 अनिल कुमार- चौकी प्रभारी भोटिया पडाव
3-कानि0 अनिल गिरी
4- धीरेन्द्र सिंह अधिकारी