उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बीते 19 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड का परिणाम घोषित हो गया है। जिसमे छात्रों का अच्छा प्रदर्शन रहा है।
परीक्षा उत्तीर्ण के लिए मिलेंगे तीन मौके
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में इस साल 28 हजार छात्र फेल हुए हैं। इन संबंध में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर के अपर सचिव बृहमोहन रावत ने बताया है कि हाईस्कूल में 10 हजार और इंटरमीडिएट में 18 हजार परीक्षार्थी फेल हुए हैं। इन छात्रों में से हजारों छात्र-छात्राओं को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की ओर से परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए तीन मौके दिए जाएंगे। फेल छात्रों से इसी महीने परीक्षा फार्म भरवाए जाएंगे। जिनकी जुलाई में परीक्षा आयोजित होगी। वहीं दूसरा मौका 2026 की मुख्य परीक्षा के दौरान मिलेगा । इसके अलावा तीसरा मौका इस परीक्षा के बाद दिया जाएगा।