दिवंगत डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने ली महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। एनसीपी विधायक दल की नेता और दिवंगत डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने आज उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

ली शपथ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज शनिवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें एक सादे समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले दिवंगत डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को एनसीपी विधायक दल की बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया।दरअसल सुनेत्रा पवार के पति अजित पवार की तीन दिन पहले विमान हादसे में हुई मौत के बाद महाराष्ट्र का डिप्टी सीएम का पद खाली हो गया था।

रहें मौजूद

इस मौके पर राज्य के सीएम देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल समेत कई मंत्री और नेता मौजूद रहे।