T20 World Cup 2024: सुपर-8 में आज इन टीमों के बीच होगा मुकाबला, देखें शेड्यूल

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 2 जून से हो गया है। जिसमें भारत की टीम आज 5 जून मैच की शुरुआत की। इस बार टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही है। यह टूर्नामेंट 2 से 29 जून तक चलेगा। आज से सुपर 8 राउंड के मैच शुरू होने वाले हैं, जो 24 जून तक खेले जाएंगे। सुपर 8 में भी टीमों को 4-4 के साथ दो ग्रुप में रखा जाएगा। सुपर 8 में दोनों ग्रुप की टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। दो सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। इसके बाद फिर सेमीफाइनल मैच जीतने वाली टीम आपस में फाइनल मुकाबला खेलेगी।

29 जून को होगा फाइनल मैच

टूर्नामेंट का सेमीफाइनल 25 और 27 जून को खेला जाएगा। T20 वर्ल्ड कप का फाइनल 29 जून को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में आयोजित किया जाएगा। इस बार विजेता टीम को प्राइज मनी के तौर पर लगभग 20.36 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं। वहीं उपविजेता टीम को लगभग 10.64 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं।

आज का मुकाबला

आज जो मुकाबले खेले जाएंगे। उसमे
🏏🏏 22 जून
सुबह: 6 बजे- अमेरिका vs वेस्टइंडीज, बारबाडोस
शाम: 8 बजे- भारत vs बांग्लादेश, एंटिगा

कल कौन जीता

टी20 विश्व कप 2024 में सुपर 8 चरण के चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 28 रन (डीएलएस पद्धति) से हरा दिया। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 चरण का पांचवे मुकाबला इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। साउथ अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 163 रन बनाए। इसके जवाब में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 156 रन बनाए और उसे 7 रन से हार मिली।