देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। कुछ दिनों पहले टी20 विश्व कप का समापन हो गया है। जिसमें टीम इंडिया की एतिहासिक जीत हुई है। जिसके बाद आज टीम अपने देश वापस लौटी।
विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर 20 विश्व कप ट्रॉफी के साथ रोहित शर्मा और भारतीय खिलाड़ियों की पहली झलक सामने आई है। भारतीय टीम आज सुबह छह बजकर 15 मिनट पर नई दिल्ली पहुंची थी। भारतीय टीम श्रेणी चार के तूफान के कारण 3 दिन बारबाडोस में फंसे रहने के बाद आज बुधवार को ग्रांटली एडम्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विशेष विमान के जरिए दिल्ली पहुंची है। दिल्ली एयरपोर्ट पर फैन्स ने विश्व विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया है। अब भारतीय खिलाड़ी दिल्ली के ITC मौर्या होटल पहुंच चुके हैं। जहां विश्व विजेता खिलाड़ियों का जमकर स्वागत किया गया है।
पीएम नरेंद्र मोदी से मिलेगी टीम इंडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक आज विश्व विजेता खिलाड़ी पीएम मोदी से मुलाकात भी करने वाले हैं। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया करीब 11 बजे पीएम आवास पहुंचेगी। जहां पीएम मोदी भारतीय खिलाडि़यों का सम्मान करेंगे। इसके बाद टीम इंंडिया के खिलाड़ी मुंबई रवाना होंगे। मुंबई में आज शाम 5 बजे नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक टीम इंडिया ओपन रूफ बस में विक्ट्री परेड करेगी। फिर सम्मान समारोह में कैश प्राइज दिया जाएगा।