क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 2 जून से हुआ। आज 29 को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
आज 29 जून को होगा फाइनल मैच
T20 वर्ल्ड कप का फाइनल आज 29 जून को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में आयोजित किया जाएगा। इस बार विजेता टीम को प्राइज मनी के तौर पर लगभग 20.36 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं। वहीं उपविजेता टीम को लगभग 10.64 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं।
आज का मुकाबला
भारतीय टीम तीसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। वहीं साउथ अफ्रीका ने टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराते हुए फाइनल का टिकट कटाया। पहली बार दक्षिण अफ्रीका टीम फाइनल में पहुंची है। बारबडोस में रविवार (29 जून) को फाइनल में भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। भारतीय टीम तीसरी बार फाइनल में पहुंची है।