राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा है कि शिक्षक नई तकनीक और प्रचार के माध्यम से पूरे उत्तराखण्ड का भविष्य बदल सकते हैं। वे कल पंतनगर स्थित जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति, सभी कॉलेजों के डीन और विद्यार्थियों के साथ सवांद कर रहे थे।
क्रॉप रिसर्च सेंटर में जनरल बिपिन रावत, रिसर्च स्कूल का किया शिलान्यास
इस मौके पर उन्होंने विश्वविद्यालय के विभिन्न समस्याओं का संज्ञान लेते हुए कहा कि विश्वविद्यालय को शासन स्तर से पूरा सहयोग दिया जायेगा। साथ ही राज्यपाल ने विद्यार्थियों से उनके रुचि, लक्ष्य और चुनौतियों के बारे में वार्ता कर उनके भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया। इस बीच राज्यपाल ने पन्तनगर में क्रॉप रिसर्च सेंटर में जनरल बिपिन रावत, रिसर्च स्कूल का शिलान्यास किया। इसके अलावा राज्यपाल ने गौरा देवी प्रशिक्षण केन्द्र का शिलान्यास किया और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आश्वासन दिया कि स्वयं सहायता समूह को बाजार में उचित स्थान दिलाया जाएगा।