अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव: सैन्य ठिकानों पर लगातार दूसरे दिन हुए हमले, डोनाल्ड ट्रंप ने दी ‘अस्तित्व मिटाने’ की चेतावनी
देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव एक बार फिर चरम पर पहुँच गया है। जिससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।
शान्ति समझौता खतरे में
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी सेना ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर लगातार दूसरे दिन जोरदार हमले किए हैं। इन हमलों ने महज दो हफ्ते पहले हुए नाजुक शांति समझौते (सीजफायर) को गहरे संकट में डाल दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने जानकारी दी है कि ये हमले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीधे निर्देशों पर किए गए हैं। शुक्रवार को होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ‘M/V एयर लवली’ पर ईरानी ड्रोन हमले के जवाब में अमेरिका ने यह जवाबी कार्रवाई की।
किए हमले
रिपोर्ट्स के मुताबिक सेंट्रल कमांड के अनुसार जानकारी दी गई। जिसमें बताया कि ईरान को युद्धविराम का सम्मान करने का मौका दिया गया था, लेकिन इसके उलट ईरान ने सुबह एक और ‘वन-वे-अटैक ड्रोन’ से ‘M/T किकू’ जहाज को निशाना बनाया। इसके बाद अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने ईरान के सैन्य निगरानी इंफ्रास्ट्रक्चर और कम्युनिकेशन सिस्टम, एयर डिफेंस साइट्स और ड्रोन स्टोरेज सुविधाएं व माइन लेयर क्षमता और तटीय रडार साइटों को निशाना बनाया। ईरानी मीडिया के मुताबिक, दक्षिणी ईरान के सिरिक द्वीप और केशम द्वीप के एक गांव में जोरदार धमाके सुने गए हैं।
ट्रंप की दो टूक
रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि ईरान ने युद्धविराम समझौते का उल्लंघन जारी रखा, तो अमेरिका और भी सख्त सैन्य कार्रवाई करने को मजबूर होगा। ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर कड़े शब्दों में लिखा, “अगर ईरान ने हमले जारी रखे, तो उसका अस्तित्व ही मिट जाएगा।”