देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों के समूहों पर हमला किया।
आतंकियों ने की गोलीबारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संदिग्ध आतंकवादियों ने पर्यटकों के एक समूह पर गोलीबारी की। यह हमला अनंतनाग जिले के पहलगाम इलाके में हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों ने घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों के ग्रुप को निशाना बनाया। इस हमले में दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक सूत्रों के अनुसार, अब तक 27 लोगों से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका है। इस हमले में न केवल इंसान बल्कि कुछ घोड़े भी घायल हुए हैं, जिनको गोलियां लगी हैं। इस हमले में पर्यटकों के साथ-साथ कुछ स्थानीय लोग भी घायल हुए हैं। वहीं घायल पर्यटकों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। साथ ही इलाके को सुरक्षित करने के साथ एक वहां मौजूद अन्य पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है।
सर्च ऑपरेशन जारी
जिसके बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस जघन्य हमले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात कर इस हमले की जानकारी दी। पीएम से बात करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ इमरजेंसी रिव्यू मीटिंग बुलाने का ऐलान किया और श्रीनगर रवाना हो गए हैं।