देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। मुख्य चुनाव आयोग ने चुनावों के लिए बड़ा बदलाव किया है।
यह बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश में होने वाले चुनावों के लिए मुख्य चुनाव आयोग ने बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत अब वोटर कार्ड (EPIC) को 15 दिन के अंदर घर पहुंचाने के लिए एक नई प्रक्रिया शुरू की गई है। यह सुविधा नए वोटर बनने, या पुराने वोटर की जानकारी में कोई बदलाव होने की स्थिति में लागू होगी।
वोटर हेल्पलाइन ऐप करें डाउनलोड
रिपोर्ट्स के मुताबिक नई प्रक्रिया के तहत अब वोटर कार्ड बनने से लेकर डाक विभाग के ज़रिए घर तक पहुंचने तक हर स्टेज को ट्रैक किया जाएगा। साथ ही हर स्टेप की जानकारी एसएमएस के जरिए वोटर को दी जाएगी। जिससे उन्हें पता चलेगा कि उनका वोटर कार्ड कहां तक पहुंचा है। साथ ही आप ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए प्ले स्टोर से भारतीय निर्वाचन आयोग का वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। वोटर हेल्पलाइन ऐप से अपने पुराने वोटर आईडी कार्ड में करेक्शन भी कर सकते हैं।