नैनीताल जिला बार एसोसिएशन चुनाव का बजा बिगुल बजा, इस दिन होगा मतदान

​नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिला बार एसोसिएशन की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए सोमवार को चुनावी कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा की गई है।

की यह घोषणा

इस घोषणा के साथ ही कचहरी परिसर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इस संबंध में मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश चंदोला ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की है।
• ​नामांकन प्रपत्रों की बिक्री: 23 और 24 मार्च (सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक)
• ​नामांकन दाखिल करने की तिथि: 25 और 27 मार्च
• ​नाम वापसी: 28 मार्च (दोपहर 1:00 बजे तक)
• ​जांच एवं मतदाता सूची प्रकाशन: 28 मार्च (नामांकन वापसी के तुरंत बाद)
• ​मतदान एवं परिणाम: 30 मार्च (मतदान के बाद शाम को ही मतगणना और परिणाम घोषित)

सदस्यता शुल्क के लिए 19 मार्च अंतिम तिथि

​सहायक चुनाव अधिकारी प्रमोद बहुगुणा, शंकर चौहान और मुकेश चंद्रा ने स्पष्ट किया है कि चुनाव में भागीदारी के लिए सदस्यता शुल्क और अन्य देयकों का भुगतान अनिवार्य है। इसके लिए 19 मार्च की समय सीमा निर्धारित की गई है। बकाया भुगतान के बाद ही 28 मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।