देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर फिल्म जगत से सामने आई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता योगी आदित्यनाथ की कहानी फिल्मी पर्दें पर रिलीज हो गई है।
दर्शकों का मिल रहा प्यार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह फिल्म मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर बनी यह बायोपिक रवींद्र गौतम के निर्देशन में सजी है। अनंत विजय जोशी ने सीएम योगी का किरदार इतनी बखूबी निभाया है कि दर्शक स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मच गया। दूसरे दिन भी फिल्म का अच्छा रिकॉर्ड रहा। यूपी के 150 से ज्यादा थिएटर्स में शो हाउसफुल हो गये। इस फिल्म पर एक दर्शक ने कहा यह फिल्म देखकर रोंगटे खड़े हो गए। यह सिर्फ बायोपिक नहीं, प्रेरणा का स्रोत है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी फिल्म की तारीफें हो रही है।
दिखाई जाएगी योगी आदित्यनाथ की जिंदगी की कहानी
इस फिल्म में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की जिंदगी की कहानी बताई जाएगी। ‘अजेय’ एक ऐसे व्यक्ति की आकर्षक यात्रा को पर्दे पर पेश करता है, जिसने सांसारिक सुखों को त्यागकर भारत के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्तियों में से एक के रूप में उभरने का फैसला किया। जो दर्शकों के सामने योगी आदित्यनाथ की अनसुनी दास्तान रखेगी। योगी आदित्यनाथ के रोल में अनंत जोशी होंगे। अनंत जोशी के अलावा परेश रावल, दिनेश लाल यादव निरहुआ, अजय मेंगी , पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर, गरिमा विक्रांत सिंह और सरवर आहूजा जैसे कलाकार अहम् भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म का निर्देशन रवीन्द्र गौतम कर रहे हैं। फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज हुई है।