फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जो सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है।
फिल्म का अच्छा प्रदर्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर थामा अच्छा कलेक्शन कर रही है। फिल्म बीते 21 मंगलवार को रिलीज हुई थी और पहले ही दिन इसने 24 करोड़ रुपये का दमदार कलेक्शन किया था। इसके बाद बुधवार को फिल्म की कमाई में 22.50% गिरावट आई और इसने 18.6 करोड़ रुपये कमाए। गुरुवार को कमाई का ग्राफ 30.11% और नीचे आया और कलेक्शन नंबर्स घटकर 13 करोड़ रह गए। बुधवार को भी कमाई में 23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को 10 करोड़ रुपये कमाने के बाद शनिवार को फिल्म ने 13 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलीज के 8वें दिन देश में ₹100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ल्डवाइड यह 150 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। 8 दिनों में ‘थामा’ ने वर्ल्डवाइड ₹141.59 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसमें से विदेशी बाजार में ₹19.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।