देशभर में आज मंगलवार 29 मार्च के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। आज भी पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े है।
पेट्रोल- डीजल के बढ़े दाम-
देश में पेट्रोल और डीजल के दाम एक बार फिर आउट ऑफ कंट्रोल होते दिखाई दे रहे हैं। भारतीय तेल कंपनियों के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, दिल्ली में आज यानी 29 मार्च सुबह छह बजे से पेट्रोल 80 पैसे तो डीजल 70 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।
इस तरह बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम
पेट्रोल डीजल
22 मार्च 95.02 88.35
23 मार्च 95.80 89.15
24 मार्च 95.80 89.15
25 मार्च 96.58 89.96
26 मार्च 97.34 90.74
27 मार्च 97.83 91.83
पेट्रोल-डीजल के दामों में प्रतिदिन 6 बजे बदलती है कीमत-
पेट्रोल डीजल की कीमतों में प्रतिदिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।