सरकार ने शुरू की खास सुविधा: अब आधार कार्ड डाउनलोड करना हुआ बेहद आसान, अपने मोबाइल में सेव करें यह नंबर और‌ मिल जाएगी PDF फाइल

आज के समय में आधार कार्ड हमारा सबसे जरूरी दस्तावेजो में से एक बन गया है। हर कामों में आधार कार्ड का उपयोग होता है। साथ ही यात्रा से जुड़ी प्रक्रिया में भी आधार पहचान का सबसे अहम साधन है।

आधार कार्ड की खास सुविधा

इसी बीच हम आधार कार्ड से जुड़ी जरूरी जानकारी सामने लाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब आधार कार्ड डाउनलोड करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। अब यह काम सिर्फ व्हाट्सऐप पर एक मैसेज से हो सकता है। पहले लोगों को e-Aadhaar UIDAI की वेबसाइट या mAadhaar ऐप से डाउनलोड करना पड़ता था। लेकिन अब आधार कार्ड डाउनलोड करना बेहद आसान हो गया है। सरकार ने MyGov Helpdesk चैटबॉट के जरिए आधार डाउनलोड करने की नई सुविधा शुरू की है। इसके माध्यम से आप मोबाइल नंबर इस्तेमाल कर सीधे WhatsApp चैट पर e-Aadhaar की PDF फाइल हासिल कर सकते है। यह पूरी प्रक्रिया सुरक्षित है और DigiLocker के माध्यम से आधार तुरंत उपलब्ध हो जाता है।

ऐसे होगा डाउनलोड

इसके लिए सबसे पहले +91 9013151515 को अपने फोन में सेव करें। WhatsApp खोलकर इस नंबर पर Hi या Namaste लिखकर भेजें। आपको कई विकल्प मिलेंगे, उनमें से DigiLocker Services चुनें।फिर 12 अंकों का अपना आधार नंबर डालें। अब आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, उसे चैट में दर्ज करें। सफल वेरिफिकेशन के बाद चैटबॉट आपको आपके DigiLocker डॉक्युमेंट्स दिखाएगा। यहां से Aadhaar Card चुनें और आपको e-Aadhaar की PDF फाइल मिल जाएगी।