सरकार का बड़ा फैसला, अब अंग्रेजों के जमाने का काला कोट नहीं पहनेंगे रेल अधिकारी, अंग्रेजी नाम भी हो बदलाव

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। यह खबर रेलवे कर्मचारियों के लिए है।

रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों से खास आह्वान

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों से खास आह्वान किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के जमाने का बंद गले का काला शूट अब रेलवे का औपचारिक पोशाक नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि यह पहनावा अंग्रेजों ने शुरू किया था और अब आज से इसे समाप्त किया जा रहा है।

की यह घोषणा

रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे ने घोषणा की है कि अब बंद गले का काला कोट भारतीय रेलवे के अधिकारियों की पोशाक का हिस्सा नहीं रहेगा। यह पोशाक अंग्रेजों के समय से इस्तेमाल हो रही है। रेलवे ने इसमें बदलाव करते हुए स्वदेशी वस्त्र को अपनाने का फैसला किया है। साथ ही रेल मंत्रालय रेलवे के प्रभाग सहित अन्य जगहों के ब्रिटिश शासन के दौरान रखे गए अंग्रेजी नाम को भी भारतीय नाम दिया जाएगा।