हाई हील्स पहनने का शौक हो सकता हैं खतरनाक, जान लें किस उम्र में शरीर के लिए हो सकता है नुकसानदायक

आज की बदलती लाइफस्टाइल में हम खुद को भी बदलने लगे हैं। समय के साथ साथ फैशन में बदलाव होने लगा है। ऐसे में हाई हील पहनने का शौक भी काफी बढ़ने लगा है। ऐसे में रेगुलर हाई हील्स पहनना भी हमारे सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। 20 या 30 का दशक में हाई हील्स जहां आपको हानिरहित लग सकती हैं, वहीं 40 तक पहुंचते ये आपकी बोन हेल्थ केा गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं। एक मीडिया रिपोर्ट्स में इसके नुकसान के बारे में जानकारी दी गई है। जो हम आपके साथ साझा कर रहे हैं।

कूल्हे की हड्डी को भी करती है प्रभावित

हाई हील्स केवल आपके पैरों को ही नहीं, बल्कि आपकी रीढ़ और कूल्हे की हड्डी को भी प्रभावित करती है। खासकर 30 की उम्र के बाद हाई हील्स पहनना अधिक नुकसानदेह हो सकता है।

पीठ के निचले हिस्से में दर्द

चाइल फॉलो करने के चक्कर में अपनी सेहत को नजरअंदाज करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। स्टाइलिश देखना है, तो अपने कंफर्ट जोन का भी ध्यान रखना उतना ही जरूरी है। हाई हिल्स आपके पैरों को पूरी तरह से सपोर्ट नहीं देती, ऐसे में पैरों पर एक सामान्य वजन न होने के कारण पैर में असहनीय दर्द का अनुभव होता है। वहीं नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन द्वारा प्रकाशित अध्ययन के अनुसार इस स्थिति में कमर और कूल्हे के आसपास का हिस्सा सबसे ज्यादा प्रभावित होता है।


पिंडलियों में दर्द

पिंडलियों में दर्द का अनुभव हाई हील्स पहनने के एक साइड इफेक्ट के रूप में देखने को मिलता है। इस स्थिति में पिंडलियों की नसें उभर जाती हैं, जो कि बेहद दर्दनाक हो सकती हैं।

आर्थराइटिस की समस्या

बहुत ज्यादा हाई हील्स पहनने से जोड़ों पर प्रेशर पड़ता है। जिसके कारण इनकी कार्टिलेज में सूजन आ सकती है। धीरे-धीरे यह समस्या  आर्थराइटिस बना सकती है। बुढ़ापा आने पर यह बीमारी बहुत ज्यादा तकलीफ दे सकती है।

घुटने होते हैं प्रभावित

जब आप हाई हील्स पहनती हैं, तो घुटनों के जॉइंट पर सबसे ज्यादा भार पड़ता है और घुटने हल्के कर्व रहते हैं। इस स्थिति में कई बार जॉइंट पेन बढ़ जाता है और आपको असहनीय दर्द का अनुभव होता है। वहीं नियमित रूप से लंबे समय तक हाई हील्स पहने रहने से ओस्टियोआर्थराइटिस का खतरा बना रहता है।

नसों में प्रभाव

हाई हील्स सैंडल काफी पतली होती हैं, जो पैर को बहुत ज्यादा दबा देती हैं। इस अप्राकृतिक शेप की वजह से पैरों की नसें भी दबने लगती हैं। जिसके कारण ब्लड फ्लो रुक जाता है और नसें फटने का खतरा हो सकता है।

फ्रैक्चर का खतरा

हाई हील्स पहनने से फ्रैक्चर का भी खतरा रहता है‌। इसकी वजह से पैरों, कमर और कूल्हों की हड्डियां टूट सकती है। इसके अलावा पॉश्चर भी खराब हो सकता है‌। इसलिए अगर आपकी हड्डियां कमजोर हैं तो सावधानी से हाई हील्स पहनें।

अस्वीकरण: हमारे द्वारा बताई गई जानकारी यहां सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए चिकित्सक की सलाह ले।