इन दिनों सोशल मीडिया और सिनेमाघरों में द कश्मीर फाइल्स फिल्म की धूम मची हुई है। हर जगह इस फिल्म की चर्चा हो रही है। इस फिल्म में पंडितों की कहानी आपको रूला देगी।
100 करोड़ कल्ब में शामिल-
कश्मीरी पंडितों के नरसंहार का सच दुनिया के सामने लाने वाली फिल्म द कश्मीर फाइल्स फिल्म ने पिछले सात दिनों में 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। यह फिल्म जल्द 150 करोड़ के आंकड़े को पार करने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कश्मीरी पंडितों के संघर्ष और दर्द को दिखाने के लिए फिल्म और फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की सराहना की है।
सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल-
अब यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की श्रेणी में शामिल हो गई है। यह फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। यह फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है।