इस दिन रखा जाएगा नवंबर माह का आखिरी गुरु प्रदोष व्रत, देखें

आज 27 नवंबर है। कल 28 नवंबर को गुरु प्रदोष व्रत है। प्रदोष व्रत हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन गुरुवार है। मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर गुरु प्रदोष व्रत रखा जाएगा और यह व्रत भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। मार्गशीर्ष मास का यह प्रदोष व्रत साल 2024 का आखिरी गुरु प्रदोष व्रत होगा।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 28 नवंबर की सुबह 6 बजकर 23 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन यानी 29 नवंबर की सुबह 08 बजकर 39 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में नवंबर में मार्गशीर्ष मास गुरु प्रदोष व्रत 28 नवंबर को रखा जाएगा।
पूजा समय- 28 नवंबर शाम 05:24 से रात 08:06 तक रहेगा।