सड़क हादसो का खतरा होगा कम, सड़क मंत्रालय ने फ्री-टू-यूज़-नेविगेशन ऐप किया है लांच, जाने खासियत


सड़क हादसो की खबर हर किसी को झकझोर देती है। यह एक चिंता का विषय भी है। ऐसे में एक अच्छी खबर सामने आई है। केंद्रीय सड़क परिवहन और हाईवे मंत्रालय (MoRTH) ने देश में ड्राइवर और रोड सेफ्टी टेक्नोलॉजी के लिए IIT मद्रास और डिजिटल टेक कंपनी के साथ कोलैबोरेट किया है ।

होगी यह खासियत-

जिसके तहत नागरिकों के लिए एक फ्री-टू-यूज़-नेविगेशन ऐप लांच किया गया है। जो सड़क पर आने वाले दुर्घटनाओं के खतरों के बारे में लोगों को अलर्ट करेगा और साथ ही ये कई तरह के रोड सेफ्टी फीचर्स के साथ आता है।