अल्मोड़ा का लाल फिल्मों में मचा रहा धमाल, सीएम योगी आदित्यनाथ के जीवन पर बनी फिल्म में निभाया है योगी का किरदार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर बनी फिल्म ‘अजेय : द अनटाेल्ड स्टाेरी’ 19 सितंबर काे देशभर के सिनेमाघराें में रिलीज हाे गई है। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।

उत्तराखंड का बढ़ा गौरव

इस फिल्म में अल्मोड़ा जिले के हवालबाग के और फिल्म कलाकर अनंत विजय जोशी लीड रोल में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्माेड़ा से निकलकर, वर्तमान में हल्द्वानी में बसे अनंत विजय जोशी ने अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है। इस फिल्म में अनंत विजय जोशी ने योगी की भूमिका निभाई है। यह फिल्म उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित है। यह फ़िल्म लेखक शांतनु गुप्ता की किताब ‘द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर’ पर आधारित है। यह किताब योगीजी की जीवनी पर आधारित है।

वेब सीरीजों में शानदार अभिनय

अनंत विजय जाेशी कई चर्चित फ़िल्मों और वेब सीरीज़ में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। ’12th फेल’, ‘ये काली-काली आंखें’, ‘कटहल’, और ‘मामला लीगल है’ जैसी चर्चित फिल्माें व सीरीज में उनके किरदारों को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने खूब सराहा है।