हरिद्वार स्थित मां चंडी देवी मंदिर के ‘सेवायत’ की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, जानें हाईकोर्ट के किस आदेश पर रोक लगाने की उठाई है मांग

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। हरिद्वार स्थित मां चंडी देवी मंदिर के ‘सेवायत’ की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा।

इस दिन होगी सुनवाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 19 अगस्त को सुनवाई करेगा। इस याचिका में उत्तराखंड हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगाने की मांग की है, जिसमें बद्री केदार मंदिर समिति को मंदिर की देखरेख के लिए प्रशासक नियुक्त करने का निर्देश दिया गया है।

कहीं यह बात

रिपोर्ट्स के मुताबिक याचिका में कहा गया है कि उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बिना किसी सबूत या शिकायत के मंदिर का नियंत्रण एक समिति को दे दिया, जबकि साल 2012 में खुद हाईकोर्ट ने एक पैनल बनाया था, जिसमें हरिद्वार के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शामिल थे। याचिकाकर्ता ने कहा कि प्रशासक नियुक्त करने का आदेश एक ऐसे मामले की सुनवाई के दौरान दिया गया, जो एक आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका से जुड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक याचिका में कहा गया है कि हाईकोर्ट का आदेश मनमाना, अवैध और अन्यायपूर्ण है। कोर्ट ने सेवायत और मुख्य ट्रस्टी को बिना सुने आदेश दे दिया, जो प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है। याचिकाकर्ता ने कहा है कि हाईकोर्ट ने उन्हें कोई नोटिस नहीं भेजा और बिना कोई मौका दिए सीधे आदेश जारी कर दिए। याचिका में कहा गया है कि हाईकोर्ट ने गलत तरीके से मंदिर की जिम्मेदारी बद्री केदार मंदिर समिति को दी, जबकि पहले से ही जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का पैनल ईमानदारी से काम कर रहा था।