उत्तराखंड से संबंधित जरूरी जानकारी है। सुप्रीम कोर्ट में उत्तराखंड में जंगल की आग से संबंधित याचिका पर अप्रैल में सुनवाई की जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर करेगा सुनवाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में बीते कल उच्चतम न्यायालय ने कहा कि वह उत्तराखंड में जंगल की आग से संबंधित याचिका पर 14 अप्रैल को सुनवाई करेगा। साथ ही पीठ ने कहा, ”हम 14 अप्रैल को इस पर सुनवाई करेंगे।” न्यायालय ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की ओर से पेश वकील से मामले में निर्देश लेने को कहा। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं और जंगल की आग से निपटने और उसे रोकने के लिए आवंटित धनराशि का इस्तेमाल ”सार्थक उद्देश्यों के लिए किया जाएगा, न कि आईफोन पर।”
कहा- घटनाओं को रोकने के लिए कदम
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में इससे पहले राज्य ने कहा कि उसने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाये हैं। जिस पर उत्तराखंड सरकार की ओर से पेश वकील ने न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ को बताया कि इस मुद्दे पर बैठकें आयोजित की गई थीं और केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजा गया था।