बाॅलीवुड अभिनेता सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर भी रिलीज किया गया।
इस दिन होगी रिलीज
इस टीजर में भाईजान के किरदार की झलक दिखाई गई है और फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा की गई है। अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित ‘बैटल ऑफ गलवान’ सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस बैनर के तहत बनाई जा रही है। फिल्म में भाईजान मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। यह फिल्म 17 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म में सलमान खान एक भारतीय सेना के अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में भारत-चीन सैन्य झड़प पर आधारित है।