प्रेम के रिश्तों की टूटी डोर, छोटी सी बात में हुआ झगड़ा तो पति ने कर दी पत्नी की हत्या, अल्मोड़ा के निवासी, 08 महीने पहले किया था प्रेम विवाह

आज के समय में कुछ लोग प्रेम के रिश्तों की डोर पल भर में तोड़ते समय एक भी पल नहीं सोचते और बड़ा कदम उठा देते हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया है।

जांच कर रही पुलिस

हरियाणा राज्य के गुरुग्राम जिले में स्थित मानेसर क्षेत्र के नाहरपुर कासन गांव से एक मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरूवार को महिला दंपती के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ तो पति ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका निशा उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले स्थित बाड़ेछेना गांव की रहने वाली है। वहीं उसका पति राजेंद्र उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित खापली खेत गांव का रहने वाला है। दोनों ने दिसंबर 2024 में प्रेम विवाह किया था। इस घटना की जानकारी पुलिस को शुक्रवार को पता चली। जिसके बाद मानेसर थाने की पुलिस ने हत्यारोपी पति राजेंद्र को पकड़ लिया है और पूछताछ की जा रही है।