उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार जताए गए हैं। जिसमें पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। इसी क्रम में कुमाऊं के दो जिलों में भी बारिश व बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।
बारिश बर्फबारी का अलर्ट
जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने कुमाऊं मंडल के दो सीमांत जिलों पिथौरागढ़ और बागेश्वर के लिए बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसमें बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते अगले 48 घंटों में ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात और निचले इलाकों में बारिश की प्रबल संभावना है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि 23 जनवरी को पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलेगा। इन जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बर्फबारी हो सकती है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी।