नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में शीतकाल के दौरान कल 22 से 26 दिसंबर तक विंटर कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा।
विंटर कार्निवाल का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पर्यटन कारोबार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस विंटर कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 22 दिसंबर को नैनीताल से कैंची धाम ट्रेकिंग आयोजित होगी। 23 से 25 मंच कार्यक्रम व 26 को फूड फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। बताया कि इस बीच नैनी झील में सेलिंग रिगाटा भी आयोजित होगा। मंच पर उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को उजागर करते कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। नैनीताल विंटर कार्निवाल में इस बार स्थानीय लोक कलाकारों के साथ-साथ बॉलीवुड के मशहूर गायक भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं जनवरी में एस्ट्रो इवेंट, फरवरी में तुमड़िया डाम व रामनगर क्षेत्र में बर्ड वाचिंग, भीमताल व कोटाबाग में पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।