आज हम आपको बता रहे हैं इटली की एक ऐसी जगह के बारे में, जो दुनियाभर के लोगों को हैरत में डाल देती है। यह जगह एक घर है, जो विशाल डोलोमाइट पर्वत के बीच में बना हुआ है। इसे ‘दुनिया का सबसे अकेला घर’ भी कहा जाता है क्योंकि ये करीब 100 साल से खाली पीडीए हुआ है। सूत्रों की माने तो इस जगह में घूमना खतरों से खाली नहीं है।
प्रथम विश्व युद्ध के दौरान हुआ था निर्माण
यह घर समुद्र तल से करीब 9,000 फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है, इसको देखकर हर कोई हैरान रह जाता है कि आखिर इतनी ऊंचाई पर घर को बनाया कैसे गया होगा और किस मकसद से बनाया गया होगा। सूत्रों के अनुसार प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ऑस्ट्रो-हंगेरियन सेना से लड़ाई के दौरान इटली के सैनिकों ने आराम करने के लिए इतनी ऊंचाई पर इस घर का निर्माण किया था।
इस खतरनाक जगह पर ना जाने की दी जाती है सलाह
100 साल से भी अधिक समय से बन हुआ ये घर बिल्कुल ही अलग तरीके से बनाया गया है। लकड़ी, रस्सी और केबल का उपयोग करके इस घर को बनाया गया था। घर के आसपास पहाड़ों के अलावा और कुछ दिखाई नहीं देता। यहां तक पहुंचने का रास्ता भी बड़ा ही मुश्किल है. एक पुराने से लकड़ी के पुल को पार करके इस घर तक आना पड़ता था, जो यहां आने का एकमात्र रास्ता है। खतरनाक होने की वजह से आमतौर पर लोगों को यहां आने से मना किया जाता है, लेकिन एडवेंचर के शौकीन लोग अपने जोखिम पर वहां जाने से नहीं चूकते।