उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बड़े भूकंप के आने की आशंका जताई गई है।
भूकंप पर दी चेतावनी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह आशंका देश के दिग्गज भू वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन में जताई है। जिस पर उन्होंने कहा है कि हिमालयी क्षेत्र में प्लेटों के घर्षण की वजह से ऊर्जा एकत्र हो रही है, जिसकी आहट राज्य और आसपास आ रहे भूकंप के छोटे झटकों से मिल रही है। इसी वजह से जून में देहरादून में देश भर के भूवैज्ञानिक एकत्रित हुए। इन वैज्ञानिकों ने वाडिया में ”अंडरस्टैंडिंग हिमालयन अर्थक्वेक्स” पर और एफआरआई देहरादून में ”अर्थक्वेक रिस्क एसेसमेंट” पर मंथन किया।
किया यह स्पष्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर वैज्ञानिकों ने स्पष्ट कहा कि अब जो भी बड़ा भूकंप आएगा, उसकी तीव्रता करीब 7.0 होगी। उत्तराखंड संवेदनशीलता के लिहाज से जोन 4 व 5 में है। यहां 1991 में उत्तरकाशी में 7.0 व चमोली में 1999 में 6.8 तीव्रता के भूकंप आए थे, तब से कोई बड़ा भूकंप नहीं आया है। जिससे वैज्ञानिक जल्द बड़े भूकंप की आशंका जता रहे हैं।उत्तराखंड में दो जीपीएस लगाए गए हैंं, जिनसे पता किया जाएगा कि किस क्षेत्र में सबसे अधिक एनर्जी एकत्र हो रही है, लेकिन सटीक जानकारी के लिए इनकी संख्या बढ़ाने की जरूरत है।