जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से दुनियाभर में आक्रोश, कहा- आतंकियों की खैर नहीं, इतने लोगों की मौत की पुष्टि

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने बीते कल मंगलवार को पर्यटकों के समूहों पर हमला कर दिया। इस घटना से पूरा देश स्तब्ध है।

दुनिया भर में आक्रोश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले ने न केवल भारत को दहला दिया है‌। बल्कि इस घटना ने पूरी दुनिया में आक्रोश बढ़ा दिया है। अमेरिका, इजराइल, रूस और सिंगापुर जैसे देशों ने भारत के साथ एकजुटता दिखाई है। साथ ही हमले पर दुख जताया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए कहा कि मुश्किल समय में हम भारत के साथ हैं।
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस ने गहरा दुख व्यक्त किया। अमेरिका ने इस घटना पर दुख जताया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी दुख जताया। इजराइल ने भी इस हमले की तीव्र निंदा की है।

पहलगाम के लोगों ने हमले के बाद निकाला कैंडल मार्च

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में 26 से ज्यादा हिंदू टूरिस्टों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकी हमले में अब तक 27 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है, जिसमे 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मरने वालों में दो विदेशी (यूएई और नेपाल से) नागरिक भी शामिल हैं। यह हमला पहलगाम की बैसारन घाटी में किया गया, जिसमें चुन-चुनकर लोगों को निशाना बनाया गया। पहलगाम के लोगों ने हमले के बाद कैंडल मार्च निकालकर के अपना विरोध जताया। साथ ही आतंकी हमलों के पीड़ितों के लिए न्याय की मांग की है‌।

सऊदी अरब दौरा बीच में छोड़ स्वदेश लौटे पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब दौरा बीच में ही खत्म कर बुधवार सुबह दिल्ली लौट आए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर ही NSA अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और विदेश सचिव ने पहलगाम अटैक को लेकर पीएम मोदी को ब्रीफिंग दी। बीते कल मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस जघन्य हमले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पहलगाम जाएंगे।

सर्च ऑपरेशन जारी

भारत में हमले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और अधिक चौकस कर दी गई है। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है। आर्मी, सीआरपीएफ, एसओजी, जम्मू पुलिस ने पूरे इलाके को घेर रखा है। हेलीकॉप्टर और ड्रोन का इस्तेमाल कर आतंकियों की तलाश की जा रही है। सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस मुगल रोड पर तैनात हुई है।

जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर पर्यटकों की सहायता के लिए मंगलवार को चौबीस घंटे चलने वाली आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, “पर्यटकों की मदद के लिए अनंतनाग जिला प्रशासन ने 24 घंटे काम करने वाली आपातकालीन सहायता डेस्क स्थापित की है। पर्यटक जानकारी या सहायता के लिए 01932222337, 7780885759, 9697982527 या 6006365245 पर संपर्क कर सकते हैं।” प्रवक्ता ने कहा कि श्रीनगर में एक आपातकालीन नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। आतंकवादी हमले के संबंध में सहायता के लिए पर्यटक 01942457543, 01942483651 या 7006058623 पर संपर्क कर सकते हैं।