देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। अग्निवीर स्कीम को लेकर जरूरी खबर सामने आई है।
सरकार अग्निवीर स्कीम में बदलाव के लिए तैयार- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस संबंध में बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर जरूरत पड़ती है तो सरकार अग्निवीर भर्ती सकीम में बदलाव के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि अग्निवीरों का भविष्य सुरक्षित रहे। कहा,”रक्षा बलों में युवावस्था आवश्यक है। सेना में युवावस्था होनी चाहिए। मुझे लगता है कि युवा अधिक उत्साही हैं। वे अधिक तकनीक-प्रेमी हैं। हमने इस बात का उचित ध्यान रखा है कि उनका भविष्य भी सुरक्षित है। जरूरत पड़ी तो हम इस स्कीम में बदलाव भी करेंगे।”
14 जून 2022 को योजना की हुई थी शुरुआत
दरअसल केंद्र सरकार ने 14 जून 2022 को युवाओं के लिए सशस्त्र बलों ( थलसेना, नौसेना और वायुसेना ) में सेवा करने की भर्ती योजना शुरुआत की थी। इसके तहत अग्निवीरों को 4 साल के लिए भर्ती का प्रावधान है। वहीं 4 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद अग्निवीर सेना में स्थायी नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। जिसमें 25% ‘अग्निवीरों’ को स्थायी कैडर में भर्ती किया जाएगा।