घर‌-आंगन की शोभा बढ़ाते हैं यह फूल, साथ में मिलते हैं लाभ, जानें

आज हम फूलो से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। बगीचे में सजने वाले रंग-बिरंगे फूल तनाव को कम करने में टॉनिक की तरह कार्य करते हैं और माहौल में खुशियां भर देते हैं। फूलों की खूबसूरती लोगों को अपनी अाेर अाकर्षित करती है, इसलिए लोगों को फूल बेहद पसंद होते हैं। खिलते मुस्कुराते फूलों को देखकर सभी परेशानियां भूल जाती हैं।

🌻घर में फूल और पौधों को लगाने से न केवल वातावरण शुद्ध रहता है बल्कि ये घर की शोभा भी बढ़ाते हैं। इसके अलावा वास्तु में भी कुछ फूलों को घर के लिए बहुत ही शुभ बताया गया है। इन्हें घर की खुशहाली के लिए विशेष बताया जाता है।

💐आइए जानें-

🌺आइरिस-

आइरिस बहुत ही सुंदर फूल है। इसमें पत्ते ग्लेडिओली की भाति लंबे व पतले होते हैं। इसके भीतर से ही नीले, सफेद, पीले फूलों वाली लंबी डंडी खिलती है, जिसमें फूल लगते हैं। केन्द्र में सुनहरे पीले रंग की आख जैसी बनी होती है, इसीलिए इसका नाम आइरिस रखा गया। फूलों को क्यारी व गमले दोनों में लगाया जा सकता है। इन फूलों की मांग आजकल बाजार में बहुत है। शादी विवाह व अन्य अवसरों पर लोग इनसे तैयारी बुके उपहार के तौर पर ले जाते हैं।

🌸गुड़हल का फूल-

लाल रंग का गुड़हल का फूल घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। ये फूल मां काली और भगवान गणेश को अर्पित किया जाता है। वास्तु के अनुसार घर में सकारात्मकता लाने के लिए इन फूल के पौधे को लगाने की सलाह दी जाती है। इस पौधे को उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। आप मंगलवार को ये फूल बजरंगबली को अर्पित कर सकते हैं। सूर्य देव की उपासना करने के लिए भी लाल गुड़हल के फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

🏵️बॉल लिली-

एक छोटे फुटबाल जैसे लाल रंग के फूल के कारण इसे बॉल लिली कहते हैं। इसमें एक पौधे में साल में एक ही फूल आता है। यह फूल गर्मियों के मौसम में ही आता है। फूल के नीचे ढेर सारी पत्तियां आती हैं और मिट्टी के नीचे नए-नए छोटे बल्ब बनते रहते हैं जिनसे कुछ सालों बाद फूल आते हैं।

🌷कमल-

कमल का फूल देवी लक्ष्मी और भगवान बुद्ध से जुड़ा है। ये फूल आध्यात्मिकता का प्रतीक माना जाता है। इस फूल को पौधे को घर को लगाने से सुख-समृद्धि आती है। वास्तु में इस पौधे को लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे बगीचे के उत्तर-पूर्व या उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है।

🌹गुलाब-

इस फूल को प्रेम का प्रतीक माना जाता है. वास्तु के अनुसार ये भाग्यशाली फूल होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार इस फूल के पौधे को आप घर पर दक्षिण-पश्चिम दिशा में रख सकते हैं. इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है

🌺चंपा का फूल-

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम चंपा के पौधे का आता है. इसके पौधे साल भर फूल देते हैं। यह पीला और किनारों से सफेद होता है। वही आज कल इसके हाईब्रिड वैरायटी के पौधों से कई रंग के फूल निकलते हैं। साल भर खिलने वाले ये फूल बेहद ही खुशबूदार होते हैं। इनका इस्तेमाल अक्सर पूजा में किया जाता है। वास्तु के अनुसार इन फूलों को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।