देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। लोकसभा चुनाव 2024 इस बार सात चरणों में हो रहें हैं। जिसके बाद इनके नतीजे 04 जून को आएंगे।
भाजपा ने एक सीट पर दर्ज की जीत
इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है। गुजरात की सूरत लोकसभा सीट पर भाजपा को जीत मिल गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुजरात में भाजपा की ये पहली जीत है। मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। मुकेश दलाल गुजरात भाजपा के नेता हैं। मुकेश दलाल सूरत बीजेपी के महासचिव भी हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 में सूरत देश की पहली निर्विरोध सीट बनी
रिपोर्ट्स के मुताबिक दरअसल सूरत सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुंभानी का नामांकन खारिज कर दिया गया। वह अपने तीन प्रस्तावकों में से एक को भी चुनाव अधिकारी के सामने पेश नहीं कर पाए। इसके चलते उनका नामांकन फॉर्म रद्द कर दिया गया। इसके बाद कुल 9 उम्मीदवार मैदान में थे। जिनमें से निर्दलीय समेत 7 उम्मीदवारों ने अपना फॉर्म वापस ले लिया है। अब केवल एक ही उम्मीदवार बचा था। इस बीएसपी उम्मीदवार प्यारेलाल ने सूरत कलेक्टोरेट पहुंचकर अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद चुनाव आयोग ने मुकेश दलाल के निर्विरोध जीतने की घोषणा की।