आज विज्ञान बहुत ज्यादा आगे बढ़ गया है, जिसने मनुष्य के जीवन को काफी बदल दिया है। वही अब एक ऐसी खबर सामने आई है, जिस पर विश्वास करना भी मुश्किल हो सकता है।
ब्रेन-चिप रिसर्च को अगले स्टेज पर ले जाने की तैयारी-
जी हाँ एलन मस्क ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस टेक्नोलॉजी का इंसानों पर ट्रायल करने के लिए एक कदम और आगे बढ़ गए हैं। जिसके लिए उनके न्यूरोटेक स्टार्टअप Neuralink ने क्लिनिकल ट्रायल डायरेक्टर के लिए जॉब पोस्ट की है। यानी Neuralink ब्रेन-चिप रिसर्च को अगले स्टेज पर ले जाने के लिए तैयार है।
मनुष्य की पुरानी यादों को रखेगी सेव-
इस संबंध में एलन मस्क ने पिछले साल कहा था कि ह्यूमन पर इसका अर्ली ट्रायल 2022 में शुरू होगा। एलन मस्क ने ये भी कहा है कि ब्रेन और स्पाइन के प्रॉब्लम को आसानी से बस एक डिवाइस लगा कर सॉल्व किया जा सकता है। उन्होंने ये भी कहा है कि भविष्य में मनुष्य अपनी मेमोरी को सेव या रिप्ले कर सकता हैं। इसे आप नए बॉडी या रोबोट बॉडी में भी डाउनलोड कर सकते हैं।