देशभर में धूमधाम के साथ दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। हर जगह रंगबिरंगी रोशनी की चमक है।
इतने का हुआ व्यापार
वही इस बार दीपावली पर देश भर के बाजारों में एक बड़ा रिकॉर्ड बना है। इस बार दीपावली में रिकॉर्ड तोड़ व्यापार हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिवाली की सुबह कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की तरफ से जारी एक आंकड़े के मुताबिक, इस वर्ष के दिवाली सीजन में देश भर के बाजारों में 3.75 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का रिकॉर्ड तोड़ व्यापार हुआ है।
वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत अभियान का दिखा असर
रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत अभियान का असर इस बार दिवाली में खूब दिखा है। देश के सभी शहरों के स्थानीय निर्माताओं, कारीगरों एवं कलाकारों द्वारा बनाए गए उत्पादों की भारी मात्रा में बिक्री हुई है। वही व्यापारी संगठन के हिसाब से इस बार चीन को दिवाली पर्व पर लगभग 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का बड़ा नुकसान हुआ है।