इस राज्य में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा बैन, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। कर्नाटक सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। जो‌‌ 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए है।

सोशल मीडिया की बढ़ती लत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्नाटक में सरकार 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने जा रही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने बजट भाषण के दौरान घोषणा की।‌ उन्होंने कहा कि बच्चों की मानसिक सेहत, सीखने की क्षमता और डिजिटल लत को देखते हुए कड़े नियम जरूरी हो गए हैं। बच्चों में मोबाइल फोन के बढ़ते इस्तेमाल के साइड इफेक्ट को रोकने के लिए, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि कर्नाटक 16 साल से कम उम्र के युवाओं के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाएगा।