त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: यहां लच्छू दा ने रच दिया इतिहास, क्षेत्र पंचायत चुनाव में दर्ज की शानदार जीत

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बागेश्वर जिले के लच्छू भाई ने शानदार जीत दर्ज की है। बागेश्वर जिले के गढ़खेत, गरुड़ क्षेत्र पंचायत से लच्छू भाई ने क्षेत्र पंचायत सदस्य (BDC) पद पर शानदार जीत दर्ज की है।

क्षेत्र में खुशी की लहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल चुनाव के नतीजे सामने आए। जिसमें उन्होंने अपने प्रतिद्वंदियों को 300 वोटों से हराया है। जीत के बाद लच्छू भाई ने कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी मुझे मिलेगी। उन्होंने कहा कि मेरे गांव वालों ने मुझ पर भरोसा किया और मैंने ठान लिया था कि उनके लिए कुछ करूंगा‌। ये जीत मेरी नहीं, मेरे लोगों की जीत है।” उनकी जीत से क्षेत्र में खुशी की लहर है।